तनवीर अली हरिद्वार:–जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध रूप से नशीले पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वाले अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आज अभि0 सचिन पुत्र पायतूराम निवासी- ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल हरिद्वार को ग्राम मिस्सरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 8.80 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल तराजू बरामद हुआ। अभि0 सचिन उपरेाक्त के विरूद्व धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभि0 – अभि0 सचिन पुत्र पायतूराम निवासी- ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल हरिद्वार
बरामदगीः- 1. 8.80 ग्राम स्मैक। 2. एक डिजीटल तराजू।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में , उ0नि0 बृजपाल सिंह चौकी प्रभारी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार।कॉन्स्टेबल जयपाल सिंह थाना कनखल हरिद्वार।कॉन्स्टेबल हरेन्द्र सिंह थाना कनखल हरिद्वार शामिल रहें।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,