तनवीर अली :—हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक घटना का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके चोरी का माल भी बरामद कर लिया।साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
ज्वालापुर के मोहल्ला कस्सावान निवासी उस्मान पुत्र स्वर्गीय जाबिर ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दिनांक 7/8 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे को एक पुलिस टीम गठित की गई। उप निरीक्षक दीपक चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने समस्तीपुर बिहार निवासी(हाल निवासी आईएसबीटी देहरादून) अरशद पुत्र शाहिद उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात,घड़ी,थैला,आलानकब तथा अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली ज्वालापुर,कांस्टेबल अमित गौड ,गणेश तोमर शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,