तनवीर अली हरिद्वार।
रंगों का पर्व होली के अवसर पर जनपद में देशी विदेशी मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद*
*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्गत किया है आदेश*
*हरिद्वार 28 फरवरी 2026*
होली के पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 04 मार्च को होली पर्व के अवसर पर जनपद में देशी/ विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रखने के आदेश निर्गत किए गए है। उन्होंने समस्त देशी / विदेशी मदिरा की थोक एवं फुटकर दुकानों के अनुज्ञापन, समस्त बार अनुज्ञापन (एफ०एल०-6 (समिश्र) तथा एफ०एल००-7), एफ०एल०-5 डीएस, एफ०एल०-40, एफ०एल०-1, एफ०एल०-3 एफ०एल०एम०-3 एम०ए०-4. पी०डी०-2, समस्त सैन्य कॅन्टीन अनुज्ञापन (एफ०एल०-9/9ए) एफ०एल०-2. सी०एल०-2,बी०डब्ल्यूएफ0एल-2, आसवानी, बाटलिंग प्लान्ट तथा अन्य समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को मदिरा की बिक्री परिवहन एवं उपभोग हेतु शान्ति व्यवस्था की दृष्टि से सांय 05:00 बजे तक बन्द रखा जाएगा। उक्त बन्दी के फलस्वरूप “होली” के अवसर पर जनपद मे सचालित सभी अनुज्ञापनो को बन्दी दिवस के लिये वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित / व्यवस्थापित राजस्व में किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति / छूट देय नहीं होगी।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर मजिस्ट्रेट,सभी उप जिलाधिकारियों, जिला आबकारी अधिकारी,समस्त आबकारी निरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए है।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…