तनवीर अली हरिद्वार।
थाना- श्यामपुर ,नशे पर लगाम लगाने में जुटी हरिद्वार पुलिस, 10.15 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी को धर दबोचा, आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत,
*आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी है अभियोग पंजीकृत*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यावही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देश निर्गत किये गये थे उक्त निर्देशो के अनुपालन में श्यामपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिग अभियान के दौरान श्यामपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 28-02-2026 नियमित चैकिंग/ गश्त के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत गौरीशंकर पार्किग चण्डीघाट के पास 01 आरोपी आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बूढाहेडी थाना पथरी थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार को अवैध स्मैक सहित धर दबोचा।
आरोपी के विरूद्ध थाना श्यामपुर एन0डी0पी0एस0 एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजिकृत किया गया है।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है आरोपी का आपराधिक इतिहास की जानकारी गयी तो आरोपी आजम के विरूद्ध जनपद के थाना पथरी व थाना खानपुर पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज है।
*नाम पता आरोपी*
आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बूढाहेडी थाना पथरी थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार।
*बरामदगी*-
10.15 ग्राम स्मैक
*आजम का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0स0 39/2024 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना खानपुर।
2- मु0अ0सं0 01/25 धारा- 2/38 गैंगस्टर एक्ट थाना पथरी।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नवीन चौहान
2. का0 अनिल रावत
3. का0 विनीत कुमार
4. ANTF टीम हरिद्वार

More Stories
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक, कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में सावधानियों तथा लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी, खाद्य सुरक्षा पर रुड़की में जागरूकता बैठक, त्योहारी सीजन से पहले व्यापारियों को दी गई जानकारी…
हरिद्वार में नशामुक्ति का संदेश: DM मयूर दीक्षित और SP सिटी दीपक सिंह की मौजूदगी में निकली ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन, ऋषिकुल ग्राउंड से गूंजा नशामुक्त समाज का नारा, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की रही विशेष सहभागिता…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और सीसीआर टॉवर में होगी अहम कैबिनेट बैठक, आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम, कार्यकर्ताओं में उत्साह,