तनवीर अली हरिद्वार।
ग्राम टकाबरी रविदास मंदिर भगवानपुर में महंत की हत्या प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार ने गठित की S.I.T., अभियोग की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात के नेतृत्व में काम करेगी 06 सदस्यीय S.I.T., गुमशुदा महंत की हत्या मामले में दंपति सहित तीन आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार, Ssp का आदेश गठित एसआईटी सभी पहलुओं पर करेगी जांच
कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत रविदास आश्रम ग्राम टकाबरी में निवासरत महंत की गुमशुदगी व हत्या से संबंधित गुमशुदगी क्रमाक 02/02026 व शव मिलने पर तरमीम मुकदमा अपराध संख्या 85/26 धारा 103(1), 238, 61(2) B.N.S. संबंधित प्रकरण में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अभियोग की गंभीरता को देखते हुए और बिंदुओं पर गहनता से जांच किए जाने हेतु S.I.T. गठित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
S.I.T. का नेतृत्व एसपी देहात शेखर चंद सुयाल करेंगे जिसमें सीओ से लेकर सिपाही रैंक तक के कुल 06 सदस्यों को शामिल किया गया है।
*सदस्यों का विवरण-*
1- सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी
2- निरीक्षक राजीव रौथांण
3- उप निरीक्षक नीरज रावत
4- उप निरीक्षक बालाराम जोशी
5- आरक्षी संजय पंवार
6- आरक्षी उवैदुल्ला

More Stories
सुभाष नगर की 3 प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को सीएम से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, हाईटेंशन लाइन हटाने, सीवर-जल निकासी और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने का किया अनुरोध, सीएम धामी ने तीनों जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का दिया आश्वासन,
उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे राज्य की कमान, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश, संसदीय और प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध व्यक्तित्व…
बुग्गावाला पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, सघन चेकिंग अभियान में अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार…