तनवीर अली हरिद्वार।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई के दौरान कनखल क्षेत्र में ,दूध एवं पनीर की सप्लाई वाहनों की चैकिंग की गयी।
आगामी होली एवं रमजान पर्व के मध्य नजर खाद्य सामग्री में मिलावट न हो खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा आज प्रातः 06 बजे कनखल में बाहरी राज्यों एवं लक्सर क्षेत्र से आने वाले दूध एवं पनीर सप्लाई वाहनों का किया गया निरीक्षण।*
*चैकिंग के दौरान सप्लाई वाहनों से दूध एवं पनीर के लिए गए सैंपल, जिन्हें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया।*
*हरिद्वार, 20 फरवरी 2026*
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य राज्यों से आने वाले सप्लाई वाहनों की खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि आज प्रातः 6 बजे उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व योगेंद्र पांडे के साथ जगजीतपुर पुलिस चौकी कनखल पर बाहरी राज्यों एवं लक्सर क्षेत्र से आने वाले दूध एवं पनीर सप्लाई वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान खुले दूध के 03 नमूने तथा पनीर के 02 नमूने सहित कुल 05 खाद्य नमूने लिए गये, जिन्हें राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर जांच हेतु भेजा गया है तथा तीन सप्लायरों को फूड लाइसेंस व अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं क्रय विक्रय इनवॉइस प्रस्तुत न करने तथा तापमान नियंत्रक सुचारू रूप से न होने पर नोटिस जारी किया गया। टीम द्वारा सभी सप्लायरों को फूड लाइसेंस की प्रति वाहनों पर प्रदर्शित करने तथा नियंत्रण तापमान प्रणाली में ही दूध एवं दूध उत्पादों को सप्लाई करने के निर्देश दिए। तथा पनीर को मौके से हटवाकर विक्रय न करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी अवगत कार्य है कि होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में विशेष सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

More Stories
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,
नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, महिला सप्लायर की खोज जारी, अवैध स्मैक की बरामद,
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…