तनवीर अली हरिद्वार:–लक्सर तहसील क्षेत्र के बालावाली में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। बालावाली को राज्य सरकार ने पांच हजार लीटर प्रतिनिधि क्षमता के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात दी है। इसके लिए ग्राम्य अवस्थापना विकास निधि (आरआईडीएफ) से करीब डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश के सहकारिता और दुग्ध विकास मंत्री रेखा आर्या क्षेत्रीय विधायक व निदेशक डेयरी विकास विभाग उत्तराखण्ड जीवन सिंह नांगन्याल इस प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास बालावाली में किया।
राज्य सरकार ने आंचल दुग्ध सहकारी संघ हरिद्वार के बालावाली स्थित अवशीतन केंद्र को बनाने के लिए बालावाली में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट बनाने और बालावाली को पृथक दुग्ध संघ बनाने की घोषणा पहले की थी। तब शासन की ओर से बालावाली स्कूल में जमीन उक्त प्लांट के लिए आवंटित की थी। अब सरकार ने इसके लिए आरआईडीएफ से करीब डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। दुग्ध सहकारी मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
प्रोसेसिंग प्लांट लगने से यह होंगे फायदे
बालावाली में पांच हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना होने से जहां दूध पैकेजिंग के लिए रोजाना हरिद्वार भेजने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, दूध हरिद्वार भेजने में होने वाला खर्च भी बचेगा। वर्तमान में लक्सर तहसील क्षेत्र से प्रतिदिन दस हजार लीटर दूध एकत्रित कर उसमें से करीब दो हजार लीटर मिल्क एटीएम के जरिए बेचा जा रहा है। बाकी बचे करीब पांच हजार लीटर दूध को पैकेजिंग के लिए हरिद्वार भेजा जा रहा है। बालावाली में प्लांट की स्थापना के बाद यहां चिलिंग, प्रोसेसिंग, पैकिंग, दूध, दही, मावा, घी, मट्ठा, पनीर बनाने और पैकिंग का काम शुरू हो जाएगा।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,