जनपदवासियों को आधार बनाने एवं अपडेट करने में अब नहीं होगी कोई परेशानी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 138 आधार केंद्र हो रहे है संचालित,जनपद में संचालित हो रहे आधार केंद्रों के इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है जानकारी।
हरिद्वार 14 जनवरी 2026।
जनपदवासियों को आधार अपडेट करने एवं बनाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए थे कि जनपद में संचालित हो रहे आधार केंद्रों की सूची जनपद की वेबसाइट पर https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ अपलोड कर दें जिससे कि कोई भी आम जनमानस अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर में जाकर अपना आधार अपडेट एवं तैयार कर सके।
ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरिद्वार अभिषेक चौहान ने अवगत कराया है कि जनपद वासियों को अपने आधार बनाने एवं अपडेट करने एवं किसी भी संशोधन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में 138 सी एस सी सेंटर संचालित हो रहे है जिसमें कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ संचालित सी एस सी सेंटरों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अवगत कराया है कि CSC VLE द्वारा संचालित आधार केंद्रों का विवरण: 97, IT विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 3, WECD विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 20, डाकघर (Post Office) आधार केंद्रों का विवरण: 2, बैंकों के आधार केंद्रों का विवरण: 16, कुल: 138
आधार से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करे https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/
जिला सूचना अधिकारी
हरिद्वार

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…