कोतवाली रानीपुर,हरिद्वार पुलिस ने एक शातिर ठग को किया गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध रानीपुर, ज्वालापुर सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज,जमीन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये हड़पने के मामलों में चल रहा था फरार,चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से भी वांछित था आरोपी,न्यायालय से वारंट प्राप्त कर रानीपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी।
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पर वर्ष 2024 में दिनांक 08.03.2024 को वादी प्रमोद पुत्र फूल सिंह, निवासी बी-ब्लॉक, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर हरिद्वार की तहरीर के आधार पर प्रतिवादी संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह, निवासी पीएसी रोड, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार तथा उसके अन्य 03 साथियों के विरुद्ध जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी, वादी के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 83/24 धारा 420, 120बी, 452, 323, 504, 506, 354 भादवि पंजीकृत किया गया था।
उक्त मुकदमे में नामजद आरोपी संजय कुमार के विरुद्ध रानीपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए लगातार तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना रानीपुर के अतिरिक्त थाना ज्वालापुर में भी धोखाधड़ी के अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी लोगों से जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करता रहा है।
इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय में धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित वाद विचाराधीन है, जिसमें वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता हुआ फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध वाद संख्या 106/24 धारा 138 एनआई एक्ट में माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया। लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 13.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह, निवासी नेशनल सर्विस सेंटर के निकट शनिदेव मंदिर, पीएसी रोड, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह, निवासी पीएसी रोड, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार उम्र 40 वर्ष
*आपराधिक इतिहास£
1. मु0अ0सं0 255/25, धारा 420, 406, 506 भादवि थाना ज्वालापुर
2. मु0अ0सं0 263/25, धारा 420, 467, 468, 471 भादवि थाना ज्वालापुर
3. मु0अ0सं0 83/24, धारा 120बी, 147, 323, 354, 420, 452, 504, 506 भादवि थाना रानीपुर
पुलिस टीम में,
1. शांति कुमार प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. व0उ0नि0 नितिन चौहान
3. उ0नि0 देवेंद्र सिंह पाल
4. कां0 सुमित जुयाल
5. का0 रविंद्र बिष्ट शामिल रहें।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…