श्यामपुर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, बिना HSRP, बिना रिफ्लेक्टिव टेप, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र आदि अनियमितताओं वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
सुश्री नेहा झा, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं व अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
श्यामपुर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर एआरटीओ नेहा झा ने की सख्त कार्रवाई… सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान…ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, HSRP, रिफ्लेक्टिव टेप,फिटनेस प्रमाणपत्र आदि अनियमितताओं वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,