तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार की नगर कोतवाली नगर क्षेत्र के पार्किंग में पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में पार्किंग मैनेजर की दर्दनाक मौत के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बीते रोज पार्किंग के कर्मचारी प्रताप सिंह प्रताप ने तहरीर देते हुए बताया कि वैगनआर कार चालक पार्किंग शुल्क दिए बिना बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था। जब पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने जान से मारने की नीयत से उन्हें टक्कर मार दी और कार से कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना में सहदेव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान चमगादड़ टापू की आड़ से आरोपी चालक विशाल और सूरज को वैगनआर कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में विशाल पुत्र बिनोद निवासी बहालगढ़, जिला सोनीपत (हरियाणा) उम्र 22 वर्ष तथा सूरज पुत्र चन्द्र सिंह निवासी पंचशील कॉलोनी, सोनीपत उम्र 34 वर्ष शामिल हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…