तनवीर अली हरिद्वार।
लक्सर गोलीकांड की निष्पक्ष जाँच के लिए SSP हरिद्वार का बड़ा कदम, SIT का किया गठन,क्षेत्राधिकारी नगर(हरिद्वार) के नेतृत्व में गठित SIT, हर एंगल से करेगी गहन जाँच,पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध।
विगत दिनों लक्सर में गोलीकांड संबंधी गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभाव से विशेष जाँच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले की प्रत्येक पहलू से निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं सही जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
जाँच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी नगर(हरिद्वार) S.S नेगी को सौंपी गई है, जिनके नेतृत्व में गठित SIT द्वारा घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों एवं परिस्थितियों की गहनता से जाँच कर समय से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
SIT टीम-
1. SI मनोज नौटियाल थानाध्यक्ष पथरी
2. SI अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष बहादराबाद
3. SI विपिन कुमार कोतवाली लक्सर
4. HC विनोद कुंडलिया कोतवाली लक्सर
5. Ct- महिपाल CIU यूनिट (रुड़की)

More Stories
कुम्भ मेला-2027: हरिद्वार में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, सीएम धामी के निर्देश पर डीएम मयूर दीक्षित ने 35 नोडल अधिकारी किए नामित…
रुद्रपुर में विजयादशमी पर ट्रैफिक प्लान लागू: एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री और वैकल्पिक मार्ग, शाम 4 बजे से लागू होगा मुख्य रूट डायवर्जन, देखें पूरी जानकारी…
रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात सुधार को लेकर प्रशासन सख्त, डिवाइडर कटों पर लगे बैरिकेड्स,चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे अन्य नियम…