उद्योग मित्रों की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण किया जाए मुख्य विकास अधिकारी, उद्योग लगाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निस्तारण किया जाए।
उद्योग मित्रों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललिनारायण मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति एकल खिड़की जिला प्राविधिक समिति की बैठक आहूती गयी। जिसमें विभिन्न औद्यौगिक इकाईयों के प्राप्त प्रस्तावों एवं समस्याओं की समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उद्योग बंधुओं की जो भी समस्याएं है उन समस्याओं का सम्बन्धित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का त्वरिता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन इकाईयों में पेय जल की समस्या है एवं उन क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किया जाए तथा सलेमपुर राजपूताना औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु एचआरडीए को आवश्यक कार्यवाही के निदेश दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग भगवानपुर में ग्राम रायपुर से ग्राम चौली तक सड़क पर कोई दुघटना न हो इसके लिए एनएचआई रूड़की को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। रायपुर व माहाड़ी चौक पर बस स्टॉप की आवश्यकता पर मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिये है कि एकल खिड़की व्यवस्था के तहत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार ससमय अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करे तथा जो आवेदन विभिन्न विभागों के स्तर पर लम्बित है उनसे आपसी समन्वय के साथ लम्बित आवेदनों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि मिनी औद्योगिक इकाईयों को आवंटित भूखण्ड/शेड के पश्चात इकाईयों की स्थापना उत्पादन नही किया जा रहा है तो ऐसे इकाईयों को अंतिम अवसर देते हुए समाचार पत्रों में सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक में प्राप्त ब्याज उपादान के मामलों में सहमति संस्तुति की गयी।
बैठक में महाप्रबन्धक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, श्रम विभाग से प्रशान्त कुमार, अग्नि शमन अधिकारी वंश यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि रूड़की विपुल सैनी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की अमरजीत कौर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार ऋषभ उनियाल, आरएम सिड़कुल कमल किशोर, उद्योग मित्र में गौतम कपूर, हरेन्द्र गर्ग, केतन भारद्वाज, भारती, एसके पाण्डे, सुनील कुमार पाण्डे सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के बंधु उपस्थित रहें।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…