अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही,अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन,तहसील टीम द्वारा सलेमपुर में अवैध खनन कर रहे 02 जेसीबी एवं 02 ट्रैक्टर ट्रेली किए गए सीज।
हरिद्वार 23 दिसंबर 2025
सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखते हुए अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि सलेमपुर तथा पूरनपुर, साल्हापुर में अवैध खनन के सूचना पर उनके निर्देशन में तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए, तहसील की टीम मौके पर पहुंची तथा 02 जेसीबी तथा 02 ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन करते हुए पाए गए,जिन्हें सीज कर सुमन नगर चौकी के सुपुर्द किए गए

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…