तनवीर अली हरिद्वार।
बीएचईएल में प्रभावी राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी संगोष्ठी का आयोजन*
हरिद्वार, 18 दिसम्बर: भारत सरकार की राजभाषा नीति के और अधिक प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दृष्टि से, बीएचईएल हरिद्वार में 48 विभागीय राजभाषा समितियों के अध्यक्षों, सचिवों व सह सचिवों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में भाग ले रहे लगभग 80 प्रतिभागियों ने श्री हरीश सिंह बगवार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं सचिव राजभाषा कार्यान्वयन समिति के नेतृत्व में राजभाषा नीति संबंधी संवैधानिक उपबंध, माननीय राष्ट्रपति के आदेश, राजभाषा अधिनियम तथा वार्षिक कार्यक्रम आदि पर, गहन विचार-विमर्श के उपरांत कार्ययोजना का निर्धारण किया ।
संगोष्ठी में श्रीमती शशी सिंह, उप प्रबंधक (राजभाषा) एवं श्री योगेंद्र प्रसाद, राजभाषा अधिकारी ने, विभागीय राजभाषा समिति के अध्यक्षों, सचिवों एवं सह सचिवों के उत्तरदायित्वों एवं कर्तव्यों के साथ – साथ, राजभाषा संबंधी नियमों की जानकारी प्रदान की । संगोष्ठी के अंतिम चरण में चर्चा सत्र के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ ही, उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए गए । उल्लेखनीय है कि प्रभावी राजभाषा कार्यान्वयन में अग्रणी बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार व प्रसार की दिशा में निरंतर कार्यशालाओं, विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों आदि का आयोजन किया जाता है, जिससे प्रत्येक स्तर के कर्मचारी द्वारा स्वप्रेरणा से हिंदी में कार्य की वृद्धि हो रही है ।
इस श्रृंखला में यह संगोष्ठी संस्थान के व्यापारिक हित संवर्धन के साथ ही, राजभाषा हिंदी के प्रभावी निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । संगोष्ठी में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…