हरिद्वार पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाया जनजागरुकता अभियान जनता को दिया संदेश, चाईनीज मांझे से रहे दूर…आमजन भी जागरुक होकर चाइनीज माझा बेचने वालों की करें शिकायत…
दिनांक 29-11-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के राजकीय इण्टर कालेज ज्वालापुर में द्वारा जनजागरुकता कार्यक्रम के दौरान बैनर लगाकर चाईनीज मांझे के दुष्प्रभाव व उससे होने वाली दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में स्कूल के छात्रा – छात्राओं व अन्य आम नागरिको को सम्बोधित किया गया। उक्त जनजागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, राजकीय इण्टर कालेज ज्वालापुर के प्रधानाचार्य तथा अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ज्वालापुर पुलिस द्वारा स्कूल के छात्र – छात्राओं व अन्य उपस्थित लोगो से पतंगबाजी के दौरान चाईनीज मांझे का प्रयोग ना किये जाने हेतु अवगत कराया गया साथ ही यह भी बताया गया कि थाना क्षेत्र में चाईनीज मांझे की बिक्री पूर्णतः प्रतिबन्धित है यदि कोई चाईनीज मांझे की बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें सम्बन्धित को बिरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस टीम –
श्री कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर
उ0नि0 समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी रेल
का0 अमित गौड
का0 संजय रावत
का0 सुनील शर्मा

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,