हरिद्वार पुलिस के 02 अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से बने अपर पुलिस अधीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दोनों अधिकारियों के कंधों पर अशोक स्तम्भ पहना कर किया गया अलंकृत,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय में किया गया सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित।
पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए जनपद हरिद्वार में तैनात दोनों अधिकारियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ अलंकृत कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं।
उन्होंने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति उम्मीदों का विस्तार भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
*प्रमोट हुए अधिकारी*
1. विवेक कुमार (क्षेत्राधिकारी मंगलौर)
2. नरेंद्र पन्त (क्षेत्राधिकारी रुड़की)

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…