बीएचईएल राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना के
अंतर्गत, हरिद्वार इकाई “प्रथम पुरस्कार” से सम्मानित
हरिद्वार, 26 नवम्बर: राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु महारत्न संस्थान, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की हरिद्वार इकाई को, बीएचईएल की राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना (वर्ष 2024-25) के अंतर्गत, बड़ी इकाई (क, ख क्षेत्र) वर्ग में ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है ।
बीएचईएल के माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. सदाशिव मूर्ति ने यह पुरस्कार, हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार को, कॉर्पोरेट कार्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान प्रदान किया । बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत करने के पश्चात अपने संबोधन में श्री मूर्ति ने, सभी पुरस्कृत इकाइयों के प्रमुखों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी में काम करना आत्म गौरव का विषय है ।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री रंजन कुमार ने, इसका श्रेय समस्त विभागीय राजभाषा समितियों एवं हरिद्वार इकाई के सभी कर्मचारियों को दिया । इस अवसर पर बीएचईएल निदेशक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

More Stories
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से की शिष्टाचार भेंट,नवीन दायित्व पर दी बधाई, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा…