जनपद में बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर से बचाने के लिए अलाव जलाने एवं रैन बसेरे के लिए तत्काल स्थान चिन्हित करे अधिकारी- मुख्य विकास अधिकारी*
*कोहरे के कारण कोई सड़क दुर्घटना गठित न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पशुओं में रेडियम कॉलर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली एवं दुपहिया वाहनों में रिफ्लेक्टर लाइट लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शीत लहर के दृष्टिगत सभी उप जिलाधिकारियों को अपने अपने तहसीलों में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने के दिए निर्देश।
शीत लहर के दृष्टिगत जनपद में गरीब बेसहारा एवं असहाय लोगो को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारियों,नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं जिला पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि शीत लहर से बचने के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर जलाए जाने वाले अलाव के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरों में सभी सुविधाएं जैसे बिस्तर,विद्युत, स्वच्छ पानी, शौचालय आदि से संबंधित का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने अपने क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करले ताकि शीत लहर के कारण किसी भी गरीब व्यक्ति को परेशानी न होने पाए।
उन्होंने सभी रैन बसेरों में साइन बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी हो सके तथा उन्होंने कोहरे के कारण कोई सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखें एवं ट्रैक्टर ट्रॉली एवं दुपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लाइट लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पशुपालन विभाग एवं नगर निगम एवं नगर पालिका को निर्देश दिया है कि आवारा पशुओं के कारण कोई सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए पशुओं के गले में रेडियम कॉलर लगाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला पशु चिकित्सधिकारी डीके चंद, रुड़की एआरटीओ(ए) एल्विन सहित नगर निगम, नगर पालिका,जिला पंचायत के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में हरिद्वार में सजेगा प्राच्यविद्या का महाकुंभ- 29 से 31 अक्टूबर तक पतंजलि विश्वविद्यालय में होगा 52वां अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन- सनातन मूल्यों, हिंदू दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक प्रसार पर होगा तीन दिवसीय मंथन…
अंकिता भंडारी प्रकरण: सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों पर सख्त हरिद्वार पुलिस, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर बोले—झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई,उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को नार्को टेस्ट से जोड़ना भ्रामक, कानून के तहत हो रही कार्रवाई: SSP नवनीत सिंह…
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भेल में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा…