थाना- श्यामपुर,बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने चंदघण्टो में दबोचा।
दिनांक 10.11.2025 को वादिनी निवासी ग्राम लाहड़पुर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर ने सूचना दी कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को जबरदस्ती जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है।
उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के सम्बन्ध में वादिनी की शिकायत पर नियमानुसार पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई।
कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस के माध्यम से मुकदमें में नामजद आरोपी राजीव पुत्र श्री रामौतार निवासी ग्राम लाहड़पुर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को दिनांक 10.11.2025 को लाहड़पुर के पास से अपराध की सूचना प्राप्ति के चंदघण्टो बाद पकड कर हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
राजीव पुत्र श्री रामौतार निवासी ग्राम लाहडपुर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
व0उ0नि0 मनोज रावत
म0उ0नि0 अनिता शर्मा
हे0का0 दरम्यान सिंह
का0चा0 मोहन सिंह रावत
हो0गा0 नितिन कुमार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,