थाना बहादराबाद,एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नशे के खिलाफ लड़ाई जारी,नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही हरिद्वार पुलिस,हिस्ट्रीशीटर सींटू चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे, नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद,लेजेसिक बूफोमाइसीन इंजेक्शन के कुल 100 इंजक्शन पकड़े,आरोपी के विरुद्ध 01 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज,पूर्व में एन०डी०पी०एस एक्ट में जेल गये अभियुक्त संजीत से खरीदे थे नशीले इंजेक्शन,युवाओं की नसों में घोले जा रहे नशे को लेकर एसएसपी चिंतित, मातहत को सक्रियता बढ़ाने के दिए हैं निर्देश।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को साकार करने के लिये एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में काम करते हुए हरिद्वार पुलिस लगातार बड़ी सफलता हासिल कर रही है।
इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने दिनांक-10.11.2025 को दौराने चैकिंग *
हिस्ट्रीशीटर सिन्टू पुत्र ऋषिपाल निवासी बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को 100 नशीले इंजक्शन LEEGESIC BUPRENORPHINE 02 ML कुल 200 ML/200 GM वाणिज्य मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर सिंटू के विरूद्ध थाना बहादराबाद में N.D.P.S. Act के अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में ये तथ्य सामने आए कि तस्कर बरामदा नशीले इंजक्शन पूर्व में थाना बहादराबाद से एन०डी०पी०एस एक्ट में जेल गये अभियुक्त संजीत निवासी फेरूपुर से 02-03 माह पूर्व सस्ते दामों में खरीदकर उन्हे रूडकी /हरिद्वार क्षेत्र में मंहगें दामो पर बेचता था।
थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध की जा रही बेहतरीन कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।
*विवरण आरोपित-*
सिन्टू पुत्र ऋषिपाल निवासी बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार
*विवरण बरामदगी -*
1-अभियुक्त के कब्जे से 100 इन्जेक्शन *LEEGESIC BUPRENORPHINE 02 ML*
( कुल मात्रा 200 ML)
*आपराधिक इतिहास*
01. मु0अ0सं0- 64/2016 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बहादराबाद हरिद्वार
02. मु०अ०सं०-01/2011 धारा-394/411 भादवि
03. मु0अ0स0-103/2014 धारा-323,342,324,504,506 भादवि०
04. मु०अ०सं-143/2014 धारा-380/411 भादवि
05. मु0अ0सं0- 17/2017 धारा- 60 आब0 अधि0, थाना बहादराबाद हरिद्वार
06. मु0अ0सं0- 186/2017 धारा- 394,307 भादवि, थाना बहादराबाद हरिद्वार
07. मु0अ0सं0- 242/2019 धारा- 380,411,34 भादवि, थाना बहादराबाद हरिद्वार
08. मु0अ0सं0- 244/2019 धारा- 380,457,411 भादवि, थाना बहादराबाद हरिद्वार
09. मु0अ0सं0- 249/2019 धारा- 380,411,34 भादवि, थाना बहादराबाद हरिद्वार
10. मु0अ0सं0- 222/2020 धारा- 452,323,504,506 भादवि, थाना बहादराबाद हरिद्वार
11. मु0अ0सं0- 300/2021 धारा- 323,504,506 भादवि, थाना बहादराबाद हरिद्वार
12. मु0अ0स0- 532/2024 धारा- 303(2),317(2) बीएनएस, थाना बहादराबाद हरिद्वार
13. मु0अ0सं0- 186/2025 धारा- 303(2),317(2) बीएनएस, थाना बहादराबाद हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
01. उ०नि० अंकुर शर्मा – थानाध्यक्ष बहादराबाद
02. व०उ०नि० नितिन बिष्ट
03. उ०नि० अमित नौटियाल-चौकी प्रभारी कस्बा
04. कानि० वीरेन्द्र चौहान
05. कानि० जयपाल
06. कानि० मुकेश नेगी

More Stories
हरिद्वार में पुलिस का सख्त अभियान: सिडकुल थाना गेट के सामने हुड़दंग मचाने वाले दो हुड़दंगी किए गिरफ्तार,कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हुई कार्यवाई…
पिल्ला गैंग’ पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार: कनखल में फायरिंग और हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार, पुलिस टीम का सराहनीय अभियान,सोशल मीडिया कमेंटबाजी बना था खूनी संघर्ष…
दीपावली अभियान: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 नमूने जांच के लिए भेजे, खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों पर एक्शन, धनपुरा और पदार्था क्षेत्र में मिठाई इकाइयों पर छापा, गंदगी मिलने पर बताशा यूनिट को नोटिस…