हिमांशु नेगी की शव यात्रा में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब ,गगन भेदी नारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
वीरभूमि उत्तराखंड एक बार फिर शोक में डूबी है। पहाड़ के एक और जांबाज ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
बता दें कि काशीपुर निवासी हिमांशु नेगी का सिक्किम में हुए भीषण हादसे में निधन हो गया। हिमांशु सिर्फ 21 साल के थे। हिमांशु नेगी की नियुक्ति 27 मार्च 2019 को 7 कुमाऊं रेजीमेंट में बतौर सिपाही हुई थी।
हिमांशु नेगी का शव आज सुबह जैसे ही उसके ग्राम गोपीपुरा की पांडे कॉलोनी में पहुंचा तो हिमांशु नेगी अमर रहे के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा ।हर किसी की आंखें नम थी ।
सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर भारत माता के इस अमर सपूत को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार रामनगर के श्मशान घाट पर किया गया जहां सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर इस अमर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी ।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,