तनवीर अली:—हरिद्वार के बहादराबाद थाने में कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर देहात से भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा बीजेपी की नेत्री सुरेखा द्वारा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले विधायक ने सुरेखा और उसके दो अन्य पत्रकार साथियों पर ब्लैक मेलिंग करने का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, विधायक ने उक्त महिला पर लाखों रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था, जिसमें ज्वालापुर पुलिस ने महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद अब महिला ने कोर्ट के आदेश से विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ बहादराबाद थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले पर बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने कहा यह मेरे खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र है मेरे विरोधियों ने साजिश रचकर मेरे खिलाफ यह काम किया है। इस कथित महिला नेता और इसके साथियों के खिलाफ मैंने पहले ही ज्वालापुर कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। अब यह जेल से छूटकर आए है।इन्होंने कोर्ट को गुमराह करके मेरे खिलाफ 156-3 मैं दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया है।मैं सरकार और पुलिस से मांग करता हूँ मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मेरे और मेरे परिवार की इन लोगों से रक्षा करे।
एसएसपी ने बताया कोर्ट के आदेश पर विधायक जी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,