थाना बहादराबाद,नशे पर एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में प्रहार लगातार जारी,स्मैक की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर को बहादराबाद पुलिस ने दबोचा,35 ग्राम स्मैक बरामद,NDPS एक्ट में पूर्व में जेल भेजे गए अभियुक्त मुर्सलीन का मोबाइल फोन अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद,फोन के अवलोकन से कई पेडलरों के खुले राज, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं तार,जल्द ही बड़े तस्करों को पकड़कर भेजा जाएगा जेल।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान” को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त आदेशों के क्रम में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.10.2025 को दौराने चैकिंग नहर पटरी बहादराबाद से व्यक्ति विजय पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम जौला बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा।
व्यक्ति विजय थाना बहादराबाद में पंजीकृत मु.अ.सं. 274/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था।
उक्त मुकदमे में पूर्व में अभियुक्त मुर्सलीन को थाना पुलिस द्वारा दिनांक 05.07.2025 को 01 कि.ग्रा. स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त मुकदमे की विवेचना को थानाध्यक्ष बहादराबाद के सुपुर्द करते हुए स्मैक के स्रोत व बड़े पैडलरों की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए थे।
जेल में निरुद्ध अभियुक्त मुर्सलीन से गहन पूछताछ कर उसके मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे।
थाना पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 05.10.2025 को पकड़े गये आरोपी विजय से की गई गहन पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए तथा उसकी निशानदेही पर अभियुक्त मुर्सलीन का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
फोन के अवलोकन से यह तथ्य सामने आए कि गिरोह के तार राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के बड़े पैडलरों से जुड़े हुए हैं।
विवेचना में प्राप्त इनपुट के आधार पर बड़े तस्करों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
पकड़े गये व्यक्ति विजय के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
विजय पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम जौला बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
*बरामद माल*
1. अवैध स्मैक 35 ग्राम
2. मोबाइल फोन, 03 अदद
*आपराधिक इतिहास*
मु.अ.सं. 274/25, धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना बहादराबाद
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा – थानाध्यक्ष, बहादराबाद
2. उ.नि. अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी, कस्बा
3. उ.नि. विजय प्रकाश
4. हे.का. नरविन्द्र
5. का. मुकेश नेगी

More Stories
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…