कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा ग्राम गढ़ में चौपाल का आयोजन किया गया,ग्रामवासियों को साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक,आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील।
आज दिनांक 05.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शान्ति कुमार द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ़ में ग्रामवासियों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मगणों के साथ ग्राम गढ़ के सम्भ्रांत व्यक्ति, सी0एल0जी0 सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया स्कैम एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही आगामी वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा असामाजिक तत्वों द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में पुलिस को सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

More Stories
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…