तनवीर अली हरिद्वार:–काली पट्टी बांध जताया विरोध सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में पर्यटन से जुड़े व्यापारियों ने टेक्सी स्टैंड पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर रोष जताया।
सुनील सेठी ने कहा कि सरकार चार धाम यात्रा पर कोर्ट में समय रहते अपना पक्ष नही रख पाई। न ही मजबूत पैरवी करते हुए सरकार ने चार धाम यात्रा होने पर दिलचस्पी दिखाई। अगर सरकार कोर्ट में सही शपथ पत्र देती तो निश्चित ही यात्रा शुरू हो चुकी होती लेकिन सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण पर्यटन से जुड़ा व्यापारी भुखमरी की कगार पर खड़ा है सरकार व्यपारियो को भृमित कर कोर्ट का हवाला दे रही है जबकि सरकार की अधूरी तैयारियों के अधूरे शपथ पत्र की वजह से यात्रा पर संकट आया जिसके खामियाजे के रूप में सरकार को पर्यटन से जुड़े हर व्यापारी को राहत पैकेज देना चाहिए। एवं मजबूत पूरी तैयारी के शपथ पत्र के साथ कोर्ट में पैरवी करनी चाहिए।


More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…