नशा तस्करों पर जारी दून पुलिस की कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 02 नशा तस्करों ( 01 महिला, 01 पुरूष ) को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा मे 04 किलो 60 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद,तस्करी मे प्रयुक्त मोटर साईकिल को पुलिस ने किया सीज।
*कोतवाली डोईवाला*
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 15/09/2025 को कुआंवाला, हर्रावाला के पास से 02 नशा तस्करों मौ० जावेद पुत्र मो० मुश्ताद को 02 किलो 50 ग्राम अवैध गांजे तथा पुष्पा पत्नी दिनेश को 02 किलो 10 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी मे प्रयुक्त मो0सा0 सं0- UA07H-2090 को सीज कर कोतवाली डोईवाला पर दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मौ० जावेद पुत्र मो० मुश्ताद निवासी ग्राम बरड़, थाना प्लासी, जिला अरेरिया, बिहार, हाल किराएदार इस्लाम मिया विस्थापित भानिया वाला, डोईवाला, उम्र -30 वर्ष
2- पुष्पा पत्नी दिनेश निवासी राजीव नगर केशव पूरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र- 35 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
1- मौ० जावेद से 02 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा
2- पुष्पा से 02 किलो 10 ग्राम अवैध गांजा
3- तस्करी मे प्रयुक्त मो0सा0 सं0- UA07H-2090
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 रघुवीर कपरवाण, चौकी प्रभारी हर्रावाला
2- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
3- कानि0 रविन्द्र टम्टा
4- कानि0 विकास रावत
5- कानि0 दिनेश रावत
6- म0का0 बबिता रावत
7- कानि0 आशीष शर्मा (SOG)

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,