अपर आयुक्त के आदेशानुसार जनहित में औषधि दुकानों पर लगातार औचक निरीक्षण व छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। आज दिनांक 16.09.2025 को ड्रग्स इंस्पेक्टर सुश्री मेघा एवं लक्सर पुलिस के एस.आई. बिजेंद्र नेगी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनभर मेडिकल स्टोर्स का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 02 दुकानें बिना वैध ड्रग लाइसेंस के संचालित पाई गईं। दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाते हुए संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है ताकि वे अपना वैध ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत कर सकें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
टीम द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—
मेडिकल स्टोर पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है।
केवल वैध ड्रग लाइसेंस होने की स्थिति में ही दुकान का संचालन किया जा सकता है।
बिना लाइसेंस अथवा फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय गंभीर अपराध है।
जनहित में यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि किसी भी दुकान पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध Drugs and Cosmetics Act के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित औषधियाँ उपलब्ध कराना है तथा इस दिशा में सतत प्रयास जारी रहेंगे।

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद,शातिर परीक्षार्थियों को हाईटेक तरीके से करा रहे थे नकल…
हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर: एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, ज्वालापुर पुलिस ने 600 अवैध नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार….
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिडकुल थाना क्षेत्र से शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर, चोरी की बाइक की बरामद…