उत्तराखंड के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने सभी को दी बधाई और शुभकामनाएं*
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के मीडिया विभाग के नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका आभार जताया इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह सभी मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं अब उनका दायित्व है कि सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में लेकर के जाएं और मिशन 2027 की जीत का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में काम करें
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार प्रगति कर रहा है और उनका यह कथन कि यह दशक उत्तराखंड का है जनता के आशीर्वाद से इस कथन को भी धरातल पर उतारना है और उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने और प्रदेश संगठन ने उन पर जो विश्वास किया है वह उस पर खरा उतरेंगे और अपनी इस नई जिम्मेदारी का शत प्रतिशत सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे
आज मुख्यमंत्री से मीडिया विभाग के पदाधिकारी में पार्टी के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी नवनीत मीडिया संयोजक आदित्य चौहान नवनियुक्त मीडिया सह संयोजक विनय गोयल,मीडिया सह संयोजक राजेंद्र नेगी उपस्थित रहे
उत्तराखंड के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर…..नई जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार….सीएम ने सभी को दी बधाई और शुभकामनाएं….

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।