थाना पिरान कलियर,बेटे की हत्या करने वाले पिता को हिरासत में लिया,बेटा था शराब पीने का आदी आए दिन करता था शराब के पैसों के लिए झगड़ा।दिनांक 22.08.2025 को वादी सोनू पुत्र राजपाल निवासी माण्डूवाला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर द्वारा थाना पिरान कलियर पर तहरीर दी गई कि उसके पिता घसीटा पुत्र मेहरचन्द निवासी ग्राम रांघडवाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार ने अपने पुत्र सन्नी की हत्या कर दी है।तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर पर मु0अ0स0 234/2025 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया एवं थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मृतक को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण हेतु सिविल अस्पताल, रुड़की भेजा गया।पूछताछ में अभियुक्त घसीटा ने बताया कि उसका पुत्र सन्नी पिछले कई वर्षों से शराब का आदी था और आये दिन परिवारजनों से मारपीट करता था।घटना वाले दिन भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे और पैसे न देने पर पिता से हाथापाई की। गुस्से में आकर घसीटा ने हाथ में आए चाकू से वार कर दिया, जिससे सन्नी की मृत्यु हो गई।विवेचना में गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण, अभियुक्त के बयान तथा चश्मदीद गवाहों के आधार पर पाया गया कि घटना अचानक हुए विवाद में घटित हुई है। अतः प्रारम्भिक रूप से दर्ज धारा 103(1) BNS के स्थान पर इसे गैर इरादतन हत्या धारा 105 BNS का अपराध पाया गया।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।*नाम पता आरोपित*
घसीटा पुत्र मेहरचन्द निवासी ग्राम रांघडवाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार (उम्र 59 वर्ष)*बरामदगी*
घटना में प्रयुक्त चाकू*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2. व0उ0नि0 बबलू चौहान
3. उ0नि0 उमेश कुमार, चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा
4. अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान
5. हे0का0 बबलू कुमार
6. हे0का0 जमशेद अली, थाना पिरान कलियर
7. का0 भादूराम
8. का0 आविद अली
बेटे की हत्या करने वाले कलयुगी पिता को पिरान कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार….शराब के लिए पैसे मांगने,और पैसे न देने पर,पिता से हाथापाई के दौरान,चाकू के वार से हुई सन्नी की मौत…

More Stories
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…