कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को सोनीपत (हरियाणा) से दबोचा*
दिनांक 10-07-2025 को वादिनी (पीड़िता), निवासी लिबासपुर थाना बादली, दिल्ली द्वारा थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अनुज कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम सिकंदपुर, जलालाबाद, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) ने शादी का झाँसा देकर उसे बहलाफुसलाकर हरिद्वार लाकर शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 505/2025 धारा 69 बी0एन0एस बनाम अनुज कुमार पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत् सुरागरसी के माध्यम से सोनीपत (हरियाणा) से अभियुक्त अनुज कुमार को हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त*
अनुज कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिकन्दपुर, पोस्ट नियामू, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0), उम्र 22 वर्ष
*दर्ज मुकदमा/धारा-*
मु0अ0सं0 505/2025, धारा 69 बी0एन0एस
*पुलिस टीम*
1. रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार
2. अ0उ0नि0 संदीप वर्मा
3. हे0का0 सतेन्द्र
4. का0 सुनील चौहान

More Stories
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…