अपर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में मेडिकल स्टोर्स एवं दवा निर्माण कंपनियों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में ड्रग्स कंट्रोल विभाग की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती, औषधि निरीक्षक श्री हरीश सिंह एवं औषधि निरीक्षक कुमारी मेघा की टीम द्वारा कांक्खल, हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोर्स, होलसेल प्रतिष्ठानों एवं दवा निर्माण कंपनियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के दवाओं का क्रय-विक्रय नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि लाइसेंस में कोई परिवर्तन किया जाना है, जैसे कि कॉम्पिटेंट पर्सन का परिवर्तन, पता परिवर्तन आदि, तो इसकी सूचना पूर्व में ड्रग्स विभाग को देना अनिवार्य है तथा लाइसेंस में आवश्यक संशोधन कराना होगा।
इसके अतिरिक्त, संयुक्त टीम जिसमें वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, हरिद्वार एवं सीडीएससीओ निरीक्षक दल सम्मिलित थे, ने एम/एस हीरल लेबोरेट्रीज़ (रुड़की स्थित फर्म) तथा एम/एस ओम साई फार्मा पैक (सिडकुल, हरिद्वार स्थित फर्म) के लिए डब्ल्यू.एच.ओ. प्रमाणपत्र नवीनीकरण का कार्य किया।
रुड़की स्थित दवा निर्माण कंपनी हील एंड क्योर फ़ार्मास्यूटिकल्स का संयुक्त निरीक्षण वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती की टीम एवं दिल्ली के औषधि निरीक्षक के साथ किया गया। कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा अनुपालन करने के आदेश प्रदान किए गए।
विभाग की ओर से जो कंपनियां नारकोटिक एवं सायकोट्रॉपिक दवाइयों का निर्माण कर रही हैं, उनका भी लगातार विधि-नियमों के अनुसार निरीक्षण किया जा रहा है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,