थाना पथरी,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में फ्रंट फुट पर हरिद्वार पुलिस,सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस का क्विक एक्शन,15 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को दबोचा,कप्तान ने खुद लिया था घटना का संज्ञान, जल्द धरपकड़ के दिए थे निर्देश,अलग अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के चलते शांतिभंग की थी आशंका,,शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही थी विशेष निगरानी,अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना, जल्द की जाएगी गिरफ्तारी।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 09-08-2025 को धनपुरा पथरी निवासी शिकायतकर्ता ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के अरबिन्द व अन्य 02 युवकों ने शिकायतकर्ता की नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर मु0अ0सं0 471/25 धाारा 137(2),87,70(2),109 बीएनएस व 5(g)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण दो अलग अलग समुदायो से संबधित व नाबालिक से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें बनायी गयी।
पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य अवलोकन तथा कुशल मैनुअल पुलिंसिंग करते हुए पुलिस टीम ने आज दिनांक 10-08-2025 को मुख्य आरोपी अरबिन्द को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।
*पकड़ा गया आरोपित-*
अरबिन्द पुत्र सुशील निवासी धनपुरा थाना पथरी उम्र-19 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटीयाल
2- व0उ0नि0 यशवीर नेगी थाना पथरी
3- उ0नि0 अशोक सिरसवाल, चौैकी प्रभारी फेरूपुर
4- कॉ0 मुकेश
5- कॉ0 जयपाल
6- कॉ0 गंभीर
7- कॉ0 सतेन्द्र शर्मा
8- कॉ0 नारायण
9- कॉ0 दौलत
10- कॉ0 वसीम सीआईयू

More Stories
मुरादाबाद स्टेशन पर Senior DCM महेश यादव ने की ‘चाय पर चर्चा’: टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याएं सुनीं, राजस्व संरक्षण व बेहतर सेवा पर दिया जोर, कर्मचारियों ने साझा किए सुझाव और व्यावहारिक अनुभव, यात्री सेवा और राजस्व संरक्षण में चेकिंग स्टाफ की भूमिका अहम’ — महेश यादव…
त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त! नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ज्वालापुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण,अतिक्रमण और पटाखा दुकानों को लेकर सख्त निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर चल रहा है अभियान, एसएसपी की अपील, हेल्पलाइन 0135-2656202 पर दें सूचना…