अंतरराज्यीय वाहन चोर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे,पटेल नगर क्षेत्र में हुई स्कोर्पियो चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,01 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को सहारनपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त के क़ब्ज़े से घटना में चोरी किया गया स्कोर्पियो वाहन हुआ बरामद,अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व में भी अन्य राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को दे चुका है अंजाम,पुलिस से बचने तथा घटना को अंजाम देने के लिए अभियुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करता है प्रयोग,गली मोहल्लो में घूम कर एकांत स्थानों पर खड़े वाहनो की करता है रैकी, मौका मिलते ही वाहन चोरी की घटना को देता है अंजाम*
*कोतवाली पटेल नगर*
वादी श्री अन्त मलिक पुत्र दिनेश कुमार द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर तहरीर दी की उनकी स्कोर्पिया कार UK07FH2900 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर देहरादून मु0अ0सं0- 264/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक- 08-08-2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुंदरपुर सहारनपुर से अभियुक्त प्रकाश बेनीवाल पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया स्कोर्पिया वाहन UK07FH2900 बरामद किया गया।
अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है, वीडियो गली मोहल्लो में घूमते हुए एकांत स्थानों पर खड़े वाहनो की रैकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस से बचने तथा वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देने के लिए अभियुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करता है, देहरादून में घटना से पूर्व अभियुक्त बस से राजस्थान से देहरादून आया था तथा रात्रि में पटेल नगर क्षेत्र में घूमते हुए अभियुक्त द्वारा उक्त स्कॉर्पियो वाहन की रैकी की थी तथा वाहन की वायरिंग में छेड़छाड़ कर उसके लॉक को खोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त का पूर्व में राजस्थान तथा अन्य राज्यों में वाहन चोरी के अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
प्रकाश बेनीवाल पुत्र बाबूलाल नावसी मातासर वायनू घाना वायून जिला बाकोतरा, राजस्थान, उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी*
1- घटना में चोरी किया गया स्कोर्पियो वाहन UK07FH2900
02 : एक नीले रंग का बैग, जिसके अन्दर (01 हथोडी, 01 पेचकस, एक वायरकटर, दो सूबे, एक कोक सेट चाबी, 02 एससीएम)
*पुलिस टीम*
1- नि० चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2-व0उ0नि0 कुलदीप शाह
3- उ0नि0 हर्ष अरोडा, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
4-उ0नि0 मुकेश थलेडी
5-का0 बृजेश कुमार
6-का0 विपिन कुमार
7-का0 अरविन्द बर्थवाल

More Stories
मुरादाबाद स्टेशन पर Senior DCM महेश यादव ने की ‘चाय पर चर्चा’: टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याएं सुनीं, राजस्व संरक्षण व बेहतर सेवा पर दिया जोर, कर्मचारियों ने साझा किए सुझाव और व्यावहारिक अनुभव, यात्री सेवा और राजस्व संरक्षण में चेकिंग स्टाफ की भूमिका अहम’ — महेश यादव…
त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त! नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ज्वालापुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण,अतिक्रमण और पटाखा दुकानों को लेकर सख्त निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर चल रहा है अभियान, एसएसपी की अपील, हेल्पलाइन 0135-2656202 पर दें सूचना…