उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा जिसमें बादल फटने की घटना से भारी जान और माल का नुकसान हुआ है इसको देखते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य हेतु अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाली है। प्रदेश के हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह आपदा प्रभावित आम जनमानस के लिए इस कठिन समय में खड़े हों।

इस भीषण प्राकृतिक आपदा वाले क्षेत्र की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी स्वयं राहत एवं विचार कार्य के लगातार समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां राहत बचाव एवं पुनर्वास के कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटी हैं ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,