कांवड मेला-2025, हरिद्वार सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त हरिद्वार नगर में व्याप्त गन्दगी की सफाई के दृष्टिगत कांवड पटरी मार्ग पर शंकराचार्य चौक से गुरूकुल महाविद्यालय तक सफाई अभियाान चलाया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व श्री अंशुल सिंह, आई0ए0एस0, उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा किया गया। सफाई अभियान में सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार सहित प्राधिकरण में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रातः 7.00 बजे से श्रमदान के माध्यम से मार्गों पर सफाई का कार्य किया गया। उक्त के उपरान्त प्राधिकरण द्वारा ओम पुल एवं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में सफाई का कार्य करते हुए कूड़ा निस्तारण का कार्य किया गया। सफाई अभियान में नगर निगम, हरिद्वार द्वारा अपने श्रमिक एवं वाहन आदि का सहयोग प्रदान किया गया।
कांवड मेला-सकुशल सम्पन्न होने पर हरिद्वार नगर में व्याप्त गन्दगी की सफाई के दृष्टिगत…..कांवड पटरी मार्ग पर शंकराचार्य चौक से गुरूकुल महाविद्यालय तक एचआरडीए उपाध्यक्ष,अंशुल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,