तनवीर अली हरिद्वार:–उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा आम जनता को नशीली वस्तुओं के प्रति रोकथाम कर लिए जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया हूं।
इसी अभियान में आरपीएफ और जीआरपी की टीम सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ओडिसा की ट्रेन से 4 अभियुक्तों को 54 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवेज द्वारा चलाए जा रहे अपराधों के रोकथाम के लिए एवं अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता अभियान के दृष्टिगत नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है ।जिसमें एक टीम बनाकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मादक द्रव्य पदार्थों की स्मगलिंग रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार गश्त लगाई जा रही है। मुखबिर की सूचना मिलने पर टीम द्वारा उड़ीसा से आ रही ट्रेन में चेकिंग कर संदिग्ध चार लोगों को 54 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
इस 54 किलो गांजे की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 3 लाख 50 हजार है जो पुलिस के हिरासत में है। यह मादक पदार्थ हरिद्वार के आसपास क्षेत्रों में बेचने के लिए लाए थे, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद नशे के व्यापार में कमी आएगी, पुलिस उच्च अधिकारी गणों एवं रेलवे प्रशासन द्वारा कार्रवाई की प्रशंसा की गई। आरपीएफ के ए.एस.आई सतपाल ने बताया कोरोना काल के बाद गाड़ियां पुन: रूप से फिर संचालित हो गई है जिसको देखते हुए नशे के खिलाफ हमारे द्वारा गश्त भी बढ़ाई गई है जिसके फल स्वरुप टीम द्वारा कार्य में हमें सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक रेलवेज द्वारा पुलिस टीम को 2000 रुपए का नगद इनाम दिया गया है।
पुलिस टीम में जी आर पी के थाना अध्यक्ष अनुज सिंह, कानि. संदीप वर्मा और संदीप । आरपीएफ हरिद्वार के ए एस आई सतपाल, कानि. दिलजीत पुंडरिक गिरी राजेंद्र और फरमान अली शामिल रहे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,