हरेला पर्व के शुभ अवसर पर एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 100 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें छायादार और फलदार वृक्षों की विभिन्न प्रजातियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौलश्री के पौधे का रोपण कर की गई, जबकि मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने जामुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने हाथों से पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को साकार किया। इस पहल का उद्देश्य कार्यालय परिसर को हराभरा बनाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा हरियाली को बढ़ावा देना है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,