बहरूपियों के लिये उत्तराखण्ड में चलाया जा रहा “ऑपरेशन कालनेमी”*
*अभियान उतारेगा नकाबपोश ढोंगियों के मुखौटे*
*देहात क्षेत्र के अलग -अलग थाना से 06 ढोंगियों को किया गिरफ्तार*
*ढोंगियों के विरुद्ध की जा रही विधिक कार्यवाही, अभियान आगे भी रहेगा जारी*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा ऐसे ढोगी बाबा जो साधु संतो का वेश धारण कर जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड करते हैं, को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नगर/ग्रामीण क्षेत्र में क्रमशः क्षेत्राधिकारी नगर / रूडकी के पर्यवेक्षण में दो पुलिस टीम का गठन किया गया-
जिसके तहत देहात क्षेत्र की टीम द्वारा कलियर क्षेत्र से 05 ढोंगी साधुओं,व मंगलौर क्षेत्र से 01 ढोंगी साधु को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार ढोंगी/साधु*
*थाना कलियर*
1.झाफर पुत्र मुन्शी नि0 खडखोडी थाना कुलई बाजार जिला महाराज गंज उ0प्र0 उम्र 60 वर्ष,
2.साबिर पुत्र कय्युम नि0 मैहल्ला व थाना कडजन बाजार जिला सिपोल बिहार उम्र 45 वर्ष,
3.सलीम पुत्र मौ0 साकिर नि0 मौ कटरा पठानान थाना दक्षिण फिरोजाबाद उ0प्र0 उम्र 55 वर्ष,
4.भीम सैन पुत्र जगदीश प्रसाद नि0 मौ0 व थाना जहांगीर पुरी नई दिल्ली उम्र 52 वर्ष,
5.मौ0 हसन पुत्र सगीर नि0 ग्राम दाह गांव थाना दोघट जिला बागपत हाल बेडपुर थाना कलियर उम्र 40 वर्ष,
*कोतवाली मंगलौर*
1-महेश पुत्र मांगेराम निवासी नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…