कोतवाली रानीपुर,नशा तस्करो के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही जारी,रानीपुर और A.N.T.F. की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ में आया गांजा तस्कर,आरोपी तस्कर से करीब 50 हजार रुपए कीमत का 03 किलो से अधिक गाँजा बरामद,तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी किया गया सीज।
नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 के अन्तर्गत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में रानीपुर पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 की संयुक्त टीम ने आज दिनांक 03.12.2024 को दौराने चैकिंग पथरी रोह पुल धनौरी जाने वाले तिराहा से पिन्टू नामक युवक को मोटर साईकिल सहित दबोचकर उसके कब्जे से 03 किलो से अधिक अवैध गाँजा कीमती करीब 50 हजार रूपये की बरामदगी की गयी।
आरोपी पिन्टू उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह पैसो की कमी के चलते आज कलियर से एक व्यक्ति से गाँजा खरीद कर लाया था और सिडकुल में बेचने जा रहा था।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 497/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*विवरण आरोपित-*
पिन्टू पुत्र बाल चन्द निवासी पाल मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार
*बरामदगी-*
कुल 3.36 किग्रा गाँजा व एक मो0सा0
रानीपुर पुलिस टीम में,
1- एसएसओ कमल मोहन भण्डारी
2- उ0नि0 नवीन नेगी
3- का0 दीपक रावत
4- का0 जयदेव शामिल रहें।
ए0एन0टी0एफ0 टीम में,
1- उ0नि0 रणजीत तोमर
2- का0 सतेन्द्र चौधरी शामिल रहें

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।