तनवीर अली हरिद्वार।
विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बहादराबाद में पुलिसकर्मियों के आवास निर्माण का भूमि पूजन किया।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बहादराबाद में पुलिसकर्मियों के आवास निर्माण का भूमि पूजन किया। बताया कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए आवासीय सुविधा बढ़ाने के तहत नई परियोजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 4.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 आधुनिक 2 बीएचके फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। यह फ्लैट एक साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे पुलिसकर्मी अपने कार्यक्षेत्र के नजदीक आरामदायक और सुरक्षित आवास में रह सकेंगे। उन्होंने बताया कि थाना भगवानपुर में भी 12 आवासीय फ्लैट का निर्माण कार्य जारी है, जिसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
प्रमेन्द्र सिंह डोबाल,एसएसपी हरिद्वार।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,