तनवीर अली हरिद्वार।
आधार सेंटरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप।
हरिद्वार जनपद में आधार केन्द्रों पर अनियमितताएं एवम् फर्जी आधार से संबंधित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में छापेमारी की गई।
जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई, जिससे सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया। रावली महदूद में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड तथा 15 विभिन्न व्यक्तियों के पेन कार्ड मिले, इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड तथा पेन कार्ड मिलना प्रथम दृष्टतया संदिग्ध पाए जाने पर सीएससी से आयरिस स्कैनर, सहित अन्य सभी सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
जनपद के सभी सीएससी सेंटरों पर छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर सीएससी सेंटर बंद पाए गए।
जिलाधिकारी ने अनियमितताएं एवम् गड़बड़ी वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,