दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार में सीबीएसई सीईओ देहरादून के तत्वाधान में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र कार्यक्रम (टीओटी-23) पर दो दिवसीय कार्यशाला आज से शुरू।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार में सीबीएसई सीईओ देहरादून के तत्वाधान में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र कार्यक्रम (टीओटी-23) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन (दिनांक 04अक्टूबर, 2024 से 05 अक्टूबर, 2024 ) किया गया। इस कार्यशाला में अनेक सीबीएसई द्वारा चयनित विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया तथा डीपीएस रानीपुर के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। वेन्यू डायरेक्टर एवं डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस कार्यशाला के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।
इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में आईएसटीएम भारत सरकार के अपर निदेशक भगबान पाधे एवं भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से शरद नौटियाल ने दो अगल अलग समूह में कार्यशाला को संचालित करते हुए विभिन्न विषयों जैसे शिक्षक की विशेषता, क्षमता, योजना, विषय पर पकड़, सामुहिक गतिविधि, मूल्यांकन, तकनीकि प्रणाली आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए एक प्रभावी शिक्षक बनने के आधारभूत क्षमताओं के निर्माण एवं विकास के सिद्धांतों को बताया। कक्षा में आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा छात्र छात्राओं के साथ बेहतर एवं सकारात्मक वातारण बनाने तथा अन्य शिक्षकों को भी इसके लिए प्रेरित करने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी।इस कार्यशाला को रोचक एवं व्यवहारिक बनाते हुए सामुहिक गतिविधियों एवं प्रश्नोत्तरी सत्र को भी सम्मलित किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
सीबीएसई सीओई हेड मनीष त्यागी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश भर के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षकों का निर्माण करना है जो शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए बेहतर प्रशिक्षक बन सकें।
इस अवसर पर मानव संसाधन केन्द्र, बीएचईएल की हेड एवं पीवीसी श्रीमती गुंजन शुक्ला भी उपस्थित रहीं तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्घन किया।
प्रधानाचार्य डॉ अनुपम जग्गा ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में देहरादून रीजन के सीबीएसई स्कूलांे से लगभग 80 प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भाग ले रहे हैं। उन्होंने सीबीएसई सीईओ देहरादून का आभार व्यक्त करतें हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। यह कार्यशाला 05 अक्टूबर, 2024 तक जारी रहेगी।

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…