तनवीर अली हरिद्वार:–कोविड19 कोरोना वायरस को लेकर कुम्भ 2021 में हुए फर्जी कोविड टेस्ट घोटालें की जांच जारी है जहां एक और घोटालें की जांच हरिद्वार पुलिस की एसआईटी टीम कर रही है जो तीन दिनों में कई सम्बन्धित अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं प्रशासन स्तर पर जांच की जा रही है जिसकी जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गयी है। जिसमें अग्रिम कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टेस्ट करने वाली संस्थाओ को आगामी 24 जून तक कार्यलय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है।
आपको बताते चले की हरिद्वार कुम्भ 2021 में कोविड 19 की रैपिड एटीजन/आरटीपीसीआर टेस्ट करने को लेकर मैक्स काॅरपेरेट सर्विस कुम्भ मेला एवम् नलवा लैबोरेट्रीज प्राईवेट लिमिटेड हिसार एव डाॅ लालचंदानी लैब दिल्ली के द्वारा सैपल कलेक्शन की फर्जी एन्ट्री एवं फर्जी रिजल्द देने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मुख्यविकास अधिकारी नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनायी गयी है जिसने तीनों ही संस्थाओं को उक्त फर्जीवाडे में अपना पक्ष रखने के लिए आगामी 24 जून गुरूवार शाम 5 बजे तक का समय दिया है। अगर उक्त समय तक आरोपी संस्थाए जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं होते है तो समझा जाएगा कि उनको उक्त मामले में कुछ नहीं कहना है।साथ ही इसके बाद आगे की कार्यवाही का रास्ता साफ हो जाएगा।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…