तनवीर अली हरिद्वार:–कल को रात सूचना मिली की बाहरपीली गांव थाना श्यामपुर क्षेत्र के ग्रामवासी सुबह अपने गाय भैंस को चराने के लिए नदी पार टापू पर गए थे लेकिन अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कुछ लोग तो वापस आ गए परंतु दो व्यक्ति हारून पुत्र रईस 22 वर्ष , प्रवीण पुत्र जगमोहन 27 वर्ष निवासी बाहरपीली गांव थाना श्यामपुर वहीं फंसे रह गए।
जिनको तैरना भी नहीं आता इस सूचना पर तुरंत श्रीमान क्षेत्राधिकारी श्यामपुर , श्रीमान तहसीलदार हरिद्वार एवम थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान , चौकी इंचार्ज चंडीघाट गजेंद्र रावत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा एसडीआरएफ एवं कंट्रोल रूम को भी स्थिति से अवगत कराया गया जिस पर एसडीआरएफ ऋषिकेश की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राफ्ट द्वारा नदी पार से दोनों लोगों को सकुशल वापस लाया गया जिस पर गांव वालों ने पुलिस की अत्यधिक सराहना की।
श्रीमान जी नदी किनारे सभी गांव में announcement भी कराया गया है कि नदी पार कोई न जाये तथा नदी के पास जिनके घर एवं झुग्गी झोपड़ी है वह भी नदी से दूर रहे सतर्क रहें।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,