हरिद्वार के कनखल थाना पुलिस ने कनखल क्षेत्र के हरे राम आश्रम में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के बर्तन, जेवरात और नकदी बरामद की गई है। पिछले दिनों आश्रम के परमाध्यक्ष कपिल मुनि महाराज ने उनके कार्यालय से चांदी के बर्तन, जेवरात और कैश चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक आरोपी राजेंद्र निवासी रामपुरा जगाधरी यमुनानगर हरियाणा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के बर्तन जेवरात और 290000 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी नशे का आदी है और उसी की लत के चलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपी को कोर्ट मैं पैश कर जेल भेजा जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण :
1- राजेश कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम रामपुरा तहसील जगादरी जनपद यमुनानगर हरियाणा उम्र-32 वर्ष
बरामदगी का विवरण:1- सफेद धातु के 05 अदद सिक्के, 13 अदद नन्दी बैल, 02 कटोरियां व 02 गिलास
2-2,90,000/- रुपये नकदी
पुलिस टीम थाना कनखलः1- सुश्री ओशिन जोशी, थाना प्रभारी कनखल हरिद्वार
2- उ0नि0 दीपक कठैत, सहायक थाना प्रभारी कनखल
3- उ0नि0 देवेन्द्र चौहान, थाना कनखल
4- उ0नि0 सोहन रावत, थाना कनखल
5- कां0 938 बलवन्त, थाना कनखल
6- का0 313 भरत, थाना कनखल
7- कां0 351 कुलदीप सिंह थाना कनखल


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…