आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों,भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश
उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से रविवार 17 अक्टूबर से दो तीन दिन तक उत्तराखंड के चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है । इसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है । उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों से भी अनुरोध है कि बे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनायें। प्रयास करें कि इस अवधि में यात्रा करने से बचें।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…