हरिद्वार:–18 सितम्बर को देर शाम आसफ नगर झाल पर एक युवक उम्र 35/ 40 वर्ष का शव पानी में सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ था।
शव प्राप्त होने की सूचना पर क्षेत्र के चेतक कर्मचारी कांस्टेबल 828 यूनुस बेग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।मंगलौर कोतवाली के एक चेतक सिपाही ने खराब मौसम में भारी बारिश के बीच हिंदू व्यक्ति के शव का रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराते हुए मिसाल कायम की है। सिपाही युनुस ने सिर्फ अपना कर्तव्य ही नहीं निभाया, बल्कि इंसानियत का भी हक अदा किया है।इस कार्य के लिए पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने सिपाही को शाबाशी दी है।
आपको बता दे 18 सितंबर की देर शाम आसफ नगर झाल पर एक युवक का शव पानी में सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ था। सूचना पर क्षेत्र के चेतक सिपाही युनुस बेग ने मौके पर पहुंचकर शव को शिनाख्त के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की की मोर्चरी में दाखिल कराया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार होना था। चिकित्सकों ने बताया कि शव किसी हिंदू व्यक्ति है। गुरुवार को चेतक सिपाही युनुस ने शव को शमशान घाट ले जाकर खुद हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 साल थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, इसलिए लावारिस के तौर पर अंतिम संस्कार कराया गया है। चेतक सिपाही युनुस बेग ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कराया है। आज 23 सितम्बर को चेतक कर्मचारी कांस्टेबल यूनुस पर के द्वारा हिंदू पुरुष का शव होने के कारण स्वयं हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार करवाया गया



More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…