हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा स्वामी आनंद गिरी का श्यामपुर कांगड़ी स्थित अनाधिकृत आश्रम निर्माण दिनांक 13 मई 2021 को सील किया गया था। एच0आर0डी0ए0 को यह जानकारी मिली थी कि इनके द्वारा उक्त सील बिल्डिंग में निवास किया जा रहा था और उक्त अनाधिकृत बिल्डिंग में विभाग द्वारा लगायी गयी सील को भी क्षतिग्रस्त किया गया है, जिसके बाद जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण, विनय शंकर पाण्डेय ने सख्त कार्यवाही करते हुए संबंधित अवर अभियन्ता का जवाब तलब किया तथा उक्त अनाधिकृत निर्माण को पुनः सील करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता माधवानन्द जोशी, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार की टीम द्वारा उक्त भवन को पुनः सील कर दिया गया।
भवन स्वामी को सील तोडे़ जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा भवन स्वामी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ने दिये हैं।


More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…