तनवीर अली हरिद्वार।
आईजी कुम्भ मेला योगेंद्र रावत ने पुलिस लाइन ऋषिकुल का किया गया औचक निरीक्षण, पुलिस लाइन में प्रचलित कार्यों की प्रगति कि समीक्षा की गई, निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिये गये आवश्यक निर्देश।
हरिद्वार में आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुम्भ मेला डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुम्भ मेला श्री आयुष अग्रवाल द्वारा कुम्भ पुलिस लाइन ऋषिकुल, हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आईजी कुम्भ मेला ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को स्वयं परखा और अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए सभी प्रचलित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि मेले के दौरान पुलिस बल को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस औचक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला राजेश भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला जोधराम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक अखाड़ा उमेश मलिक, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुशील रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन संजीव कुमार शर्मा और निरीक्षक यातायात हितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
अब एआई से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, सीएम के सम्मुख ऐप व पोर्टल का प्रदर्शन, एआई तकनीक से योजनाओं की जानकारी सरल, सुलभ और त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाने पर जोर, सीएम पुष्कर धामी ने कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा की, मेलाधिकारी सोनिका ने विकास कार्यों की प्रगति से कराया अवगत…
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस, वरिष्ठ नेता मनोज धनगर के कार्यालय पर हुई अहम बैठक,पंचायत अध्यक्षों के नाम हुए प्रस्तावित, मनोज धनगर ने भाजपा पर साधा निशाना, जीत का किया दावा…
मिशन-2027: तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ हरिद्वार से चुनावी रणनीति बनाएगी भाजपा, प्रेमनगर आश्रम में आज से दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत जुटेंगे 900 नेता…